शिवपुरी। जिले के कोलारस क्षेत्र में होने बाले उपचुनाव को लेकर आज प्रचार के आखरी दिन शाम पांच बजे तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टीयों के दिग्गजों ने अपना पूरा दम प्रचार में झोंक दिया। आज सुबह कांग्रेस के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस क्षेत्र के मनीपुरा से विशाल बाईक रैली के साथ रोड़ शो किया। इस दौरान सिंधिया के खाफिले में जमकर पब्लिक में रोश दिखाई दिया।
उसके बाद कोलारस के बदरवास में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक विशाल आम सभा को संबोधित किया। इस सभा के बाद यशोधरा राजे कोलारस आई और सांसद सिंधिया की तर्ज पर ही मनीपुरा से एक विशाल रैली निकाली।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।