शिवपुरी। जेएमएफसी करैरा विपेन्द्र यादव जिला शिवपुरी ने आरोपी जसवंत खंगार, रमेश खंगार, गौतम खंगार और लक्ष्मण खंगार निवासी ग्राम बरौआ जिला शिवपुरी को मारपीट के जुर्म में 6-6 माह का कारावास एवं 100-100 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन के अनुसार 21 दिसंबर 2012 को दोपहर 12 बजे के लगभग फरियादी लक्ष्मण अपने खेत पर काम कर रहा था।
उसी समय आरोपी जसवंत, रमेश गौतम और लक्ष्मण आए और हल तथा बैलों से उसकी फसल का नुकसान करने लगे। मना करने पर आरोपी हौतम ने फरियादी के बाएं हाथ में कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसे खून निकल आया व जसवंत ने फरियादी की लाठी से मारपीट की जिससे उसके कंधे में चोट आई।
जब फरियादी की मां गीता उसे बचाने आई तो आरोपी रमेश ने उसके सिर में लाठी व आरोपी होतम ने उसके बाएं हाथ में कुल्हाड़ी मार दी तथा आरोपी लक्ष्मण के द्वारा फरियादी के पिता की लाठी से मारपीट की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सीहोर ने अपराध दर्ज कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जिस पर सुनवाई के बाद यह सजा सुनाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।