पिता की हत्या का बदला: बेटे ने हत्यारोपियों के घर जाकर ठोके फायर

0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अटा में रंजिश के चलते दतिया के रहने वाले दो भाईयों ने दिनारा में आकर युवक पर जानलेवा हमला किया, लेकिन हमले में युवक बच गया। बताया जाता है कि आरोपी युवक के पिता की हत्या कुछ साल पहले फरियादी के पिता द्वारा कर दी गई थी जिसका बदला लेने के लिए वह ग्राम अटा आए और हमला किया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को ग्राम अटा के रहने वाले गोरी पुत्र मुरारी शर्मा निवासी अटा ने थाने आकर शिकायत दर्ज करवाई कि दतिया जिले के ग्राम कदराउनी थाना जिगना के रहने वाले सतीश शर्मा, संदीप उर्फ बुलबुल शर्मा उसके घर आए और घर के अंदर घुसकर उस पर जानलेवा हमला किया। 

मारपीट होता देख अन्य परिजन आ गए जिसे देख आरोपी वहां से भागने लगे। जब आरोपियों को पकडऩे का प्रयास किया तो कट्टे से फायर कर भाग गए। गोरी ने पुलिस को बताया कि दोनों युवक उससे पिता की हत्या का बदला लेने आए थे। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!