भंडारे में गई महिला व घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता

0
शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बेहरगंवा में रहने वाली एक महिला बीते रोज घर से लापता हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला भंडारे में जाने की बात कहकर घर से गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। गुम महिला के पति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज उसकी 30 वर्षीय पत्नी घर से गांव में चल रहे भंडारे में जाने की बात कहकर घर से चली गई। जब देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश की एवं आस-पड़ोस में भी पूछताछ की लेकिन महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने आए और मामले में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

घर के बाहर खेल रहा किशोर लापता
अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मामोनीखुर्द में बीते रोज घर के बाहर खेल रहा बालक लापता हो गया। परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन बालक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में परिजन आए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई। 

बालक के पिता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह ग्राम मामोनीखुर्द का रहने वाला है। बीते रोज उसका 12 वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेल रहा था। जब बालक की मां उसे बुलाने गई तो वह नहीं दिखा जिस पर पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद बालक के पिता को सूचना दी और रिश्तेदारों सहित कई जगह बालक को ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद वह थाने गए और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!