हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एसोशियसन द्वारा पूर्व एक्सीक्यूटिव चीफ को दी विदाई

0
करैरा। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल आरटीसी करैरा में हिमवीर वाइव्ज वेल्फेयर एसोशियसन द्वारा पूर्व एक्सीक्यूटिव चीफ, मोनिका शर्मा को विदाई दी गई। साथ ही संस्थान में हावा की नई एक्सीक्यूटिव चीफ  सुनीता पटारिया के आगमन पर हावा सदस्याओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत व विदाई समारोह के अवसर सीमा सचान चीफ पेटर्न हावा, सपोर्ट वाहिनी, कुमुद चौहान व रिचा राज जायसवाल ने पुष्प दस्ता प्रदान कर अभिनन्दन किया। स्वागत समारोह के दौरान संस्थान के हिमवीर परिवारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई। 

सर्वप्रथम कुमुद चौहान द्वारा मंच से मुख्य अतिथि सुनिता पटारिया व मोनिका शर्मा का संक्षिप्त शब्दों में स्वागत किया गया। इसके पश्चात सुनिता पटारिया एक्सीक्यूटिव चीफ  ने नव आगमन पर हिमवीर महिलाओं से मिलकर प्रसन्नता व्यक्त की। अपने भाषण के माध्यम से उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा हावा, हिमवीर परिवारों के लिए एक कल्याणकारी संगठन है, और इसको विकासशाील बनाए रखने लिए आपको मेहनत करनी होगी ताकि महिलाएं समाज में अपने आपको स्थापित कर सकें। 

इसके उपरांत सीमा सचान ने कैंपस में हावा की गतिविधियों के संचालन के विषय में विस्तृत जानकारी दी और  मोनिका शर्मा के विदाई समारोह में शिरक्त करने के लिए शुक्रिया अदा किया।  रिचा राज जायसवाल ने मुख्य अतिथि सहित सभी हावा सदस्याओं का समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में  सुनिता पटारिया, सीमा सचान, कुमुद चौहान, रिचा राज जायसवाल, मेघा बोहरा, सीमा मंडल व समस्त हावा सदस्याओं ने यादगार स्वरूप, मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!