शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत शक्तिपुरम कॉलोनी खुड़ा में एक बेटे ने मां की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि बेटा शराब पिए हुआ था जिसे मां ने टोका तो मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
सरोज पत्नी रामप्रकाश शर्मा निवासी शक्तिपुरम कॉलोनी खेड़ा शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज रात के समय उसका पुत्र नरेन्द्र शर्मा शराब पीकर घर पर आया था जब उससे शराब पीने का कारण पूछा तो वह गाली-गलौंज करने लगा जिस पर उसे गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।