प्रमोद पुत्र कोमल प्रसाद नामदेव निवासी पुरानी कलारी के पास फतेहपुर रोड शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार को शाम के समय उसकी दुकान पर लालटी पर रहने वाले विशाल व शुभम आए और उससे पुंगा मांगने लगे। जब उसने कहा कि उसकी दुकान पर पुंगा नहीं है तो दोनों दुकानदार के साथ गाली-गलौंज करने लगे।
आवाज सुनकर दुकानदार के पिता व भाई सोनू भी आ गया और युवकों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ की और दुकानदार उसके पिता व भाई की मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस को केस दर्ज करवाया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।