उपनिर्वाचन के लिए स्टैडिंग कमेटी गठित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस उपनिर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराए जाने को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में स्टैडिंग कमेटी का गठन किया गया है। गठित स्टैडिंग कमेटी में सदस्य के रूप में रिटर्निंग अधिकारी कोलारस, उपजिला निर्वाचन अधिकारी शिवपुरी, कांग्रेस, भाजपा, बसपा, राष्ट्रीय कम्प्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष/प्रतिनिधि एवं उपसंचालक जनसंपर्क रहेंगे।    

रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त
इसी के साथ ही कलेक्टर ने रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की भी नियुक्ति की है जिसमें रिटर्निंग अधिकारी के रूप में एसडीएम कोलारस आरए प्रजापति एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के रूप में तहसीलदार कोलारस महेन्द्र मथूरिया एवं तहसीलदार बदरवास प्रेमलता पाल को नियुक्त किया गया है। 

प्रशिक्षण संबंधित कार्य के प्रभारी बने शर्मा
शिवपुरी। विधानसभा क्षेत्र 27 कोलारस उपनिर्वाचन अंतर्गत के लिए प्रशिक्षण संबंधी समस्त कार्य के लिए जिला पंचायत शिवपुरी के परियोजना अधिकारी केके शर्मा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह अपने अधीनस्थ शाखा के कर्मचारियों के सहयोग से कार्य करेंगे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!