खनियाधाना। जिले के खनियाधाना क्षेत्र के ग्राम मेहरोली के जंगल में आज सुबह एक युवक पर तेंदुए ने हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के आने पर तेंदुआ भाग निकला। घायल युवक अवधेश पुत्र लल्लूराम प्रजापति उम्र 18 वर्ष निवासी मेहरोली को इलाज के लिए खनियाधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार युवक अवधेश प्रजापति गांव से दूर अपने खेत पर गया हुआ था। सुबह वह जब खेत से दूर शौच के लिए गया था उसी दौरान एक तेंदुए ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में अवधेश का मुंह लहुलूहान हो गया। उसके चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठियां लेकर दौड़े।
जिन्हें देखकर तेंदुआ भाग गया। अवधेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।