शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरवारा में आज मजदूरी करने गए एक परिवार का घर जलकर राख हो गया है। इस बात की शिकायत परिवार के लोगो ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसा आज कोलारस अनुविभाग के ग्राम डहरवारा निवासी कैलाश अपने भाई हरज्ञान सेन पुत्र बद्री सेन के साथ गांव में ही मजदूरी करने गए हुए थे। मजदूरी कर जब परिवार लौटा तो पूरा घर जला हुआ मिला। परिवार की अनुपस्थिति में गाँव के निवासियों ने फ़ायर बिग्रेड को सूचना की लेकिन जब तक फ़ायर बिग्रेड मोके पर पहुँची तब तक दोनो झोपड़ी जल चुकी थीं तथा घर का सारा सामान भी जलकर ख़ाक हो चुका था।
इस मामले की सूचना मिलते ही झोपड़ी जलने की घटना की सूचना पाकर प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी केशव सिंह तोमर, अनुसूचित जाती मोर्चा के प्रदेश सयोंजक डा के एल राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र जैन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह रावत मौके पर पहुँचे तथा उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध करवाई तथा क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से आर्थिक सहायता दिलवाने का भी आश्वाशन दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।