रंजिश के चलते युवक की मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत तीन लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दिनेश पुत्र लालाराम सेन 45 वर्ष निवासी बदरवास ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि रविवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी रास्ते में कल्ला, देवीलाल, पंचू प्रजापति निवासी बदरवास मिल गए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब युवक ने उसे गाली देने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!