शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत कत्था मिल के सामने एबी रोड शिवपुरी पर कटने जा रहे मवेशियों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा तथा उसमें भरे करीब 17 मवेशियों को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में मवेशियों को भरकर कटने ले जाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कत्था मिल के सामने एबी रोड पर चैकिंग लगा दी। यहां थोड़ी देर बाद ट्रक निकला जिसकी सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने ट्रक को रोककर जब तलाशी ली तो उसमें क्रूरतापूर्वक 17 मवेशी भरे हुए थे।
पुलिस ने जब ट्रक में सवार आबिद पुत्र जीमल खान कण्डेलगंज गुना व प्रेमपाल पुत्र राजवीर यादव 37 वर्ष निवासी दया की गढ़ी थाना नारकी फिरोजाबाद उप्र से जब पशुओं ने संबंधित कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।