कार चालक की टक्कर से बच्चा घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली 28 नंबर कोठी के पास टोंगरा रोड पर एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बच्चे में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बृजमोहन पुत्र रामप्रकाश नामदेव 42 वर्ष निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी ने पुलिस को दर्ज शिकायत में बताया कि वह शनिवार को किसी काम से जा रहा था तभी 28 नंबर कोठी के पास टोंगरा रोड पर एक कार चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक को चलाते हुए बृजमोहन की बाइक में टक्कर मार दी जिस कारण बाइक पर बैठा उनका लड़का पवन नामदेव गिर गया और चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी कार चालक राजकुमार उर्फ हऊआ पुत्र खेमचंद धाकड़ निवासी फतेहपुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!