भाजपा किसान मोर्चा बैराड़ मंडल की बैठक आयोजित

0
बैराड़। भाजपा किसान मोर्चा बैराड़ मंडल की बैठक का आयोजन रविवार को ऊमरी के हनुमान मंदिर पर किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बिरथरे ने पार्टी की किसान हितैषी नीतियों के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और किसान मोर्चा को मजबूती के साथ गांवों में जाकर किसानों की समस्याएं सुनने तथा उनके समाधान का प्रयास करने को कहा। 

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह फर्ज है कि वह पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं से किसानों अवगत कराए, ताकि वह पार्टी की योजनाओं का लाभ उठा सकें। भाजपा की प्रदेश सहित केंद्र सरकार ने किसानों के हित में अनेक योजनाएं क्रियान्वित की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का प्रसार-प्रचार करने को कहा। 

इससे पहले किसान मोर्चा बैराड़ मंडल के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ ऊमरी में जिला अध्यक्ष प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विवेक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष रामबाबू मंगल, डॉ. तुलाराम यादव, रघुवीर शर्मा, जिला महामंत्री भरत धाकड़, जिला प्रचार मंत्री कमलेश तिवारी, रवि रावत, राजू शर्मा, धीरज व्यास, प्रदीप त्रिवेदी, राजेश गर्ग, राजकुमार शर्मा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव,  पोहरी के मंडल अध्यक्ष शैलू शर्मा, सतपाल रावत, केदारसिंह तोमर, संतोष वर्मा, भूरा धाकड़, अशोक धाकड़, नासिर खान, रानू मुदगल, प्रेम नारायण मुदगल, शैंकी बंसल, दीपेश मित्तल, डॉ. महेश यादव, मोहर सिंह यादव  रमेश यादव  दिलीप मरैया नरेंद्र यादव साहब सिंह यादव शक्ति श्रीवास्तव, रघुवीर यादव, श्याम बरन यादव, युवा मोर्चा के अभिजीत भदौरिया, प्रमोद परिहार, मेहरबान, छोटू यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच का संचालन मंडल के महामंत्री गजेंद्र यादव ने किया। किसान मोर्चा मंडल बैराड़ के अध्यक्ष भाई महेंद्रसिंह यादव ने बैठक के बाद सभी का आभार व्यक्त किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!