शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नयाखेड़ा में एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। बताया जाता है कि किशोरी अपने परिजनों के साथ नयाखेड़ा बस स्टैंड आई हुई थी जहां से वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने किशोरी को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है।
नयाखेड़ा निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर के समय वह अपनी पुत्री के साथ बस स्टैंड आए हुए थे। जहां उनकी पुत्री कहीं चली गई। जब वह घर जाने के लिए निकले तो देखा कि उनकी पुत्री गायब थी।
जिस पर उन्होंने काफी खोजबीन की तथा आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वह थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।