शिवपुरी। पुलिस थाना सतनबाड़ा में एक युवक को ढाबे के सामने से गुजर रहे वाहन चालक ने तेजी से यातायात नियमों को धता बताते हुए चलाया और युवक को टक्कर मार दी जिसके बाद वहां से भाग गया। इस घटना के बाद फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना सतनबाड़ा में फरियादी हजारी लाल राठौर पुत्र हरीराम राठौर (42) निवासी सतनबाड़ा ने बताया कि वह रविवार की शाम कुलदीप ढाबे पर गया हुआ था जब वह लौटकर वहां से घर के लिए निकला कि तभी उसे एक तेज गति से यातायात नियमों को अनदेखा कर चले आ रहे वाहन के चालक ने फरियादी हजारी लाल को टक्कर से मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया। इस घटना के बाद फरियाद हजारी लाल ने पुलिस में केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।