शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले छत्रसाल स्टेडियम घूमने गए एक युवक की बाइक को चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है।
गधर्व सिंह पुत्र भोगीराम जाटव (37) निवासी ठाकुर बाबा कॉलोनी पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह रविवार को दोपहर के समय अपनी बाइक से छत्रसाल स्टेडियम गया हुआ था और उसने अपनी बाइक को स्टेडियम के बाहर खड़ा कर दिया और अंदर चला गया। लेकिन जब वह वापस लौटकर आया तो उसकी बाइक गायब थी।
जिस पर उसने आसपास बाइक को तलाश लेकिन वह नहीं मिली जिस वह थाने गया और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। मामले में पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर बाइक की तलाश शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।