शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पति ने पत्नी की मारपीट कर दी। बताया जाता है कि पति शराब पिए हुए था जिस पर पत्नी ने कारण पूछा तो पति ने जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कमलाबाई पत्नी मुकेश राठौर (42) निवासी कोलारस ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार की देर शाम उसका पति मुकेश राठौर घर आया। जिस समय मुकेश घर आया वह शराब पिए हुए था जब पत्नी ने मुकेश से शराब पीने का कारण पूछा तो वह उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा।
जब पत्नी कहा कि दोबारा शराब पीकर आए तो घर में घुसने नहीं देगी। इसी बात को लेकर महिला के पति ने जमकर मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना में महिला को चोट आई जिस पर वह थाने गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।