शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आईटीआई तिराहा पुरानी शिवपुरी पर सोमवार की शाम एक कार सवार ने बाइक चालक में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सद्दाम राईन पुत्र सलीमुल्ला (26) निवासी आईटीआई रोड मठ के पास शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को शाम के समय वह अपने घर से बाइक लेकर बाजार जा रहे थे तभी सड़क पर तेजी व लापरवाही से चली आ रही कार के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। मामले में युवक ने देहात थाना पहुंचकर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।