शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कृष्णपुरम कॉलोनी में घरेलू विवाद के चलते भाई ने भाई की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विनोद पुत्र शिवदयाल जाटव (29) निवासी तला की पार कृष्णपुरम कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि रविवार को रात 9 बजे के करीब उसका भाई जितेन्द्र जाटव उससे विवाद करने लगा। मामला घरेलू था जिस पर मैंने जितेन्द्र को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना और गाली-गलौज करने लगा।
जब उसे ऐसा करने से मना किया तो जितेन्द्र ने घर में रखा सरिया उठाकर मारपीट कर दी जिससे युवक चोटिल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और थाने में श्किायत दर्ज करवाई गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।