शिवपुरी। राजनीतिक लोग बडी ही चतुराई से किसी भी बात का मुद्दा बना लेते है। लेकिन कोलारस में किरार समाज के सम्मेलन में भाजपा के पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को ही मुद्दा बना कर सीएम शिवराज पर ही फेक दिया है। आमजन इस मुद्दे को बडे ही चटकारे लेकर शेयर कर रहे है। इसमे खास बात यह है कि स्वयं प्रहलाद भारती भी इस मद्दे को लेकर मन ही मन मुस्करा रहे होगें। अभी भले ही कोलारस के उपचुनाव को लेकर अचार संहिता नही लगी है। प्रत्याशी भी अभी लापता है लेकिन चुनाव प्रचार अभी से ही पूरी ताकत के साथ शुरू हो चुका है।
वाक्या कल का है, स्थान था कोलारस नगर में आयोजित कांग्रेस का किरार महासम्मेलन इसमें सासंद सिंधिया के साथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पिछोर विधायक केपी सिंह, भितरवार के विधायक लाखन सिंह किरार के अतिरिक्त कई कांग्रेस नेता उपस्थित थे।
पिछोर विधायक केपी सिंह ने किरार समाज के महासम्मेलन में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती को ही मुददा बना डाला। पिछोर विधायक ने प्रदेश के मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सिंह ने अभी तक धाकडो के लिए कुछ भी नही किया है। दो बार के पोहरी विधायक को मंत्री नही बनाया की संतरी ही बना देते।
शिवराज किसी भी दूसरे धाकड नेता को बढते नही देख सकते है, इसी कारण पोहरी विधायक प्रहलाद भारती की उपेक्षा कर रहे है। इसके बाद भितरवार विधायक लाखन सिंह किरार ने कहा कि प्रहलाद भारती हो टिकिट शिवराज सिंह नही दिया है बल्कि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया ने दिया है। वे कभी समाज के हित हो नही देखते जबकि श्री सिंधिया ने धाकड समाज को आगे बढाने का काम किया हो।
यह तो चुनावी जुमले बाजी है और इसका शिकार पोहरी विधायक प्रहलाद भारती हो गए। परन्तु उनकी मन की बात केपी सिंह ने कह दी, और वे दिल ही दिल केपी सिंह को धन्यवाद दे रहे होगें, आखिर मंत्री कोन नही बनना चाहता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।