अध्यापक संविदा शिक्षक संघ की पोहरी ब्लॉक कार्यकारिणी गठित

0
शिवपुरी। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ का नव वर्ष मिलन समारोह गत दिवस पोहरी के अमन पब्लिक स्कूल में सम्पन्न हुआ जिसमें पोहरी सहित बैराड़ तहसील के सैंकड़ों अध्यापकों ने शिरकत की। अध्यापक संवर्ग अपनी एक मांग शिक्षा विभाग में संविलियन की को लेकर काफी समय से संघर्षरत है जिसको लेकर अब अध्यापकों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैैं। अध्यापक अब संघ भेद भुलाकर अध्यापकों के सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है।

अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सरैया व विपिन पचौरी ने प्रांताध्यक्ष मनोहर प्रसाद दुबे के निर्देश पर पोहरी ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया है सभी नियुक्तियां पोहरी ब्लॉॅक अध्यक्ष सुनील तिवारी की अनुसंशा पर की गई हैं। अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविन्द अवस्थी, संभागीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह धाकड़ व कार्यकारी जिलाध्यक्ष विपिन पचौरी ने सभी नवीन पदाधिकारियों का स्वागत कर पदीय शपथ दिलाई। 

नवीन पदाधिकारियों में जिला स्तरीय कार्यकारिणी में ग्रीस गुप्ता कोषाध्यक्ष, सतीश दीक्षित को जिला महामंत्री व महिला ब्लॉक अध्यक्ष पोहरी सुनीता झा, तहसील अध्यक्ष बैराड़ अजय शर्मा, तहसील कार्यकारी अध्यक्ष विजय धाकड़, राधेश्याम वर्मा संगठन मंत्री पोहरी, नगर अध्यक्ष बैराड़ दशरथ धाकड़, नगर कार्यकारी अध्यक्ष सोवरन सिंह यादव, हेमन्त रावत नगर उपाध्यक्ष बैराड़, जितेन्द्र दिवाकर नगर उपाध्यक्ष बैराड़, मानसिंह जाटव संगठन मंत्री बैराड़ को बनाया गया है 

इसी प्रकार तहसील सचिव मातादीन वर्मा, तहसील सहसचिव विजय धाकड़ टपरा, राजेश शर्मा तहसील उपाध्यक्ष पोहरी, पुरूषोत्तम मंगोलिया मीडिया प्रभारी पोहरी, ब्रजमोहन बाथम कार्यालय मंत्री पोहरी, सत्यनारायण वर्मा कोषाध्यक्ष पोहरी, कप्तान खरै कोषाध्यक्ष बैराड़, अमरसिंह कुशवाह तहसील प्रवक्ता पोहरी बनाया गया है। 

सभी पदाधिकारियों ने संघ को आश्वस्त किया है कि वह अध्यापकों के अधिकारों की लड़ाई को जारी रखेगें। नव वर्ष मिलन समारोह के पश्चात सभी अध्यापकों का सहभोज का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अंत में अध्यापक संविदा शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया व कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल सोनी ने संयुक्तरूप से सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया। सभी पदाधिकारियों को अध्यापकों ने बधाईयॉ प्रेषित की हैं।

बधाईयां प्रेषित करने वालों में शासकीय अध्यापक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष अरविन्द सरैया, अवधेश सिंह तोमर, आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, राज्य अ.संघ के स्नेह रघुुवंशी, अध्यापक कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमरदीप श्रीवास्तव, मनीष वैरागी, कपिल परिहार, महिला जिलाध्यक्ष रिजवाना खांन, तनुजा गर्ग, प्रतिभा गंधर्भ, प्रियंका शर्मा, राधा तोमर, भरत सिंह धाकड़, राज्य अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल पचौरी, आजाद अध्यापक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष भारत मित्तल, गुरूप्रसाद शर्मा, शिवनाथ चौहान, भूपेन्द्र रघुवंशी, राजू शर्मा पिपरघार, राजेश पाठक, उमेश करारे, मनमोहन जाटव, अनिल मलावरिया आदि शामिल हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!