शिवपुरी। पुलिस थाना बैराड़ में एक युवक के साथ आरोपी ने न केवल मारपीट की बल्कि उसकी टैक्सी को भी पत्थर मारकर नुकसान पहुंचाया जिसमें टैक्सी के शीशे फूट गए। बाद में फरियादी ने मामले की शिकायत बैराड़ थाने में की और पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बैराड़ में फरियादी अर्जुन पुत्र मिट्ठूराम शाक्य निवासी ग्राम फुलीपुरा ने बताया कि वह बीते रोज टैक्सी लेकर ग्राम बागौदा गया हुआ था इसी बीच उसके साथ बागौदा में रहने वाले लल्लो पुत्र कुंदन आदिवासी ने जबरन विवाद करते हुए टैक्सी चालक अर्जुन से विवाद किया और गाली-गलौज करने लगा।
जब अर्जुन ने उसे गालियां देने से रोका तो आरोपी लल्लो ने अर्जुन के साथ मारपीट की और बाद में उसकी टैक्सी का कांच तोड़ दिया। मारपीट का शिकार हुए अर्जुन ने पुलिस थाना बैराड़ में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।