लुकवासा में सीरियल चोरियों के आरोपी शीघ्र पकड़े जाएं: सुरेन्द्र शर्मा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। बीते रोज लुकवासा ग्राम में हुई चोरियों के पश्चात आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने पीडि़त व्यक्तियों से मुलाक़ात की। शर्मा ने लुकवासा निवासी रमेश रघुवंशी,रघुवीर रघुवंशी,रामसिंह रघुवंशी एवं सुरेश रघुवंशी के निवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात की एवं कल हुई चोरियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें कल शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील पांडेय से हुई।

बातचीत तथा उसके पश्चात हुई पुलिस कार्यवाही से अवगत कराया। शर्मा ने पीडि़त पक्ष को आश्वासन भी दिया कि शीघ्र ही चोर पकड़े जायेंगे आवश्यक हुआ तो पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाक़ात की जायेगी। इसके पश्चात सुरेंद्र शर्मा ने लुकवासा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस चौकी प्रभारी श्री हरिशंकर शर्मा से चौकी पर मुलाकात की एवं उनसे त्वरित कार्यवाही की मांग की चौकी प्रभारी श्री शर्मा ने भी अतिशीघ्र चोरों को पकडऩे का आश्वासन दिया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल जैन, मनोज रघुवंशी(जिला मंत्री किसान मोर्चा),मदनगोपाल चौबे (मंडल उपाध्यक्ष भाजपा),प्रदीप रधुवंशी, राजकुमार रघुवंशी,विशोक व्यास (मंडल मीडिया प्रभारी),श्रीलाल जाटव,अर्पित रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!