डबरा ग्वालियर हाईवे पर शिवपुरी के रामजी सोनी की मौत, दोस्त के साथ स्विफ्ट कार मे जिंदा जल गए

0

रामजी सोनी बामौरकला जिला शिवपुरी

शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाना सीमा मे निवास करने वाले रामजी सोनी की सड़क दुर्घटना मे मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि रामजी सोनी मंगलवार को बामौरकला से ग्वालियर एक बारात मे गए ​थे रास्ते मे लौटते समय राम जी सोनी की कार स्विफ्ट कार 11 केबी के ​खंभे से टकरा गई ओर पलट गई और उसमे आग लग गई जिससे रामजी सोनी सहित एक और युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई

जानकारी के अनुसार बामौरकला कस्बे मे एक सोनी परिवार के यहां लडके की शादी थी जिसकी बारात ग्वालियर मंगलवार को गई थी। इस बारात मे बामौरकला मे सोने चांदी का काम करने वाले रामजी सोनी अपने साले अविनाश के साथ बारात मे शामिल होने स्विफ्ट कार से ग्वालियर गए थे।

बताया जा रहा है कि ग्वालियर बारात शादी कार्यक्रम से देर रात रामजी सोनी कार से अपने साले अविनाश और अपने एक दोस्त अवधेश विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी छतरपुर के साथ बामौरकला लौट रहे थे।  कार अवधेश चला रहा था। डबरा ग्वालियर हाईवे पर देर रात नींद की झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे 11 केवी बिजली के खंभे से जा टकराई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का खंभा बीच से टूट गया और हाईटेंशन लाइन कार के ऊपर गिर गई। इससे कार पलट गई और उसमें आग लग गई।

बताया जा रहा है कि तीनों युवक शादी समारोह से बची आतिशबाजी के पटाखे कार में रखकर ला रहे थे। बिजली के तार गिरते ही पटाखों ने आग पकड़ ली, जिससे आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया। टक्कर के बाद कार के आगे के दोनों दरवाजे लॉक हो गए।

 हादसे के वक्त पीछे की सीट पर बैठे अविनाश झा टक्कर लगने से खुले गेट से बाहर गिर गए और उनकी जान बच गई। लेकिन अवधेश और रामजी कार में ही फंस गए। अविनाश और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को बाहर नहीं निकाला जा सका।

मृतक अवधेश विश्वकर्मा फाइनेंसिंग का काम करते थे और उनकी शादी दो साल पहले हुई थी। उनका 9 महीने का बेटा है। वहीं रामजी सोनी बामौर कलां में सोने-चांदी का व्यापार करते थे। हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दोनों युवकों के केवल कंकाल ही अवशेष के रूप में बचे। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!