शिवपुरी,बहन का हक मांगने पर विवाद, लुहांगी मारकर हत्या, पढ़िए मामला

vikas
0

Shivpuri News photo

बदरवास।
शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा के  ग्राम गरगटू में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने लुहांगी से हमला कर मजदूर की हत्या कर दी।

फरियादी सागर पुत्र पप्पू आदिवासी ग्राम गरगटू ने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसके पिता पप्पू आदिवासी उम्र 40 साल पुत्र महाराज सिंह आदिवासी मजदूरी कर अंबाह-पोरसा से घर लौटे थे। घर के बाहर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे, तभी गांव का दिलीप पुत्र सीताराम आदिवासी वहां पहुंचा और अपनी बहन कारो आदिवासी की मजदूरी के पैसे मांगने लगा। जब पप्पू आदिवासी ने कहा कि वह मजदूरी की रकम सीधे कारो को ही देगा।

इसी बात पर दिलीप नाराज हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दिलीप ने हाथ में ली हुई लुहांगी से पप्पू आदिवासी पर हमला कर दिया। हमले में उनके बाएं पसली और कंधे पर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दिलीप पर हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!