करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना सीमा मे आने वाले सिरसौद गांव मे निवास करने वाले एक युवक की लाश दतिया जिले के बसई रेलवे लाइन पर मिली है। युवक अपने घर से अपने मौसेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए निकला था।
जानकारी के अनुसार हाकिम प्रजापति उम्र 32 साल पुत्र भजुआ प्रजापति, निवासी सिरसौद, थाना अमोला, गुरुवार को बसई स्थित अपनी मौसी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुआ था। देर रात बसई रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली। उसकी जेब से सिरसौद के सरपंच अंतर सिंह लोधी और गांव के व्यापारी संजीव गुप्ता के मोबाइल नंबर मिले। पुलिस ने दोनों नंबरों पर संपर्क किया। इसके बाद मृतक की पहचान हाकिम प्रजापति के रूप में हुई। सूचना मिलने पर परिजन शुक्रवार को बसई पहुंचे। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।