करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले गांव में निवास करने वाली एक 27 साल की विवाहिता के सुसाइड करने का मामला सामने आया है। विवाहिता की ससुराली 4 दिनों से मारपीट कर प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से आहत होकर विवाहिता ने एक वीडियो अपने इस्टा के अकाउंट से शेयर की ओर अपने की कमरे मे साडी का फंदा बनाकर लटक गई। पुलिस ने परिजन के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक करैरा थाने के ग्राम जुझाई मजरा ऊसर निवासी भावना लोधी उम्र 27 साल पत्नी राहुल लोधी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भावना ने ससुराल में कमरे के अंदर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई। आत्महत्या से पहले भावना लोधी ने रोते हुए अपना वीडियो बनाया था। वीडियो में भावना लोधी ने पिछले चार दिनों से ससुराल वालों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
मृतिका के भाई सुरेंद्र और चचेरे भाई आकाश ने बयान में कहा कि भावना ने मौत से पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उसने अपने पति राहुल लोधी, ससुर वीरपाल लोधी और सास लीलावती लोधी पर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। भावना ने सास, ससुर और पति की प्रताड़ना से तंग आकर यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 108, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।