महादेव के सिर पर जा पहुंचा प्रशासन का पीला पंजा, शिवलिंग को प्रशासन ने अभिरक्षा में लिया

vikas
0

Shiva temple
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे मे एक अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ गया है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची प्रशासन की हिटैची का पंजा महादेव के सिर तक पहुंच गया और भोले नाथ का चबूतरा जेसीबी ने तोड़ दिया। जेसीबी के द्वारा महादेव के चबूतरे को बेरहमी और अपमान जनक तोड़े जाने के विरोध मे हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। प्रशासन ने विरोध किए जाने पर शिवलिंग को अपनी अभिरक्षा मे ले लिया है।

कोलारस कस्बे के राई रोड पर सर्वे नंबर 26/1 पर कोलारस के जनपद भवन के लिए 1 हेक्टेयर जमीन का आबंटन स्वीकृत हुआ है। इस जमीन पर कुछ लोगो ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया था,जिसे हटाने के आज एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव के आदेश पर तहसीलदार प्रदीप भार्गव और कोलारस पुलिस का अमला पहुंचा था। मौके पर पहुंची जेसीबी ने कच्चे अतिक्रमण को साफ कर दिया।

इस जमीन पर एक चबूतरा बना था जिस पर शिव परिवार की प्रतिमाए शिवलिंग सहित विराजमान थी। प्रशासन की हिटैची ने इस मंदिर नुमा चबूतरे को बड़ी ही बेरहमी से हटा दिया। शिव परिवार पर चले प्रशासन के पीले पंजे की सूचना जैसे ही हिंदूवादी संगठनों लगी तो मौके पर बजरंग दल मौके पर पहुंच गया और विरोध लगने लगा।

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पहुंचे वहां एसडीएम अनूप श्रीवास्तव से बातचीत की ओर शिव परिवार को पुन:स्थापित करने और हिटेची चालक सहित हिटैची के मालिक पर मामला दर्ज करने की मांग रखी। बजरंग दल की बात स्वीकृत नहीं होने पर पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने राई रोड को जाम कर दिया,पुलिस ने इस जाम को खुलवाया,लेकिन इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने एबी रोड केनरा बैंक के पास जाम कर दिया। इस चक्का जाम की सूचना टीआई गब्बर सिंह मौके पर पहुंचे और समझाकर बुझाकर इस चक्का जाम को खुलवाया।

पूजा स्थल को जेसीबी से उखाड़ कर फेंक दिया
बजरंग दल के कार्यकर्ता संजय अग्रवाल ने कहा कि आज हमारे पूजा स्थल को जेसीबी से उखाड़ फेंक दिया है। इस शिव परिवार की पूजा यह के रहवासी करते थे। इस कार्यवाही को देखकर हमें नहीं लगता है कि यह हिंदुस्तान है। 25 साल पुराना यह स्थान है। भाजपा के नेता घटनास्थल पर नहीं आने के पर संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के लोगो को धर्म और आस्था से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल वोट बैंक की राजनीति करती है। शिवजी के परिवार को हटाया नही है बल्कि खंडित किया है अब प्रशासन को पुन:शिव परिवार को स्थापित कराना होगा नहीं तो बडा आंदोलन अब होगा। यह सब कार्यवाही एसडीएम के आदेश पर हुई हैं।

प्रेस नोट,शिवलिंग को प्रशासन ने अपनी अभिरक्षा मे लिया
इस प्रेस नोट के अनुसार कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार कोलारस में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। तहसील एवं एसडीएम कार्यालय के समीप जनपद को आवंटित भूमि खसरा नंबर 26/1 पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी तथा कुछ संरचनाएं भी बनाई गई थीं।

तहसीलदार कोलारस न्यायालय में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 248 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आदेश पारित किया जा चुका था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटाया गया। प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण के उद्देश्य से बनाए गए चबूतरे को भी हटाया गया। संबंधित भूमि पर अतिक्रमण के उद्देश्य से एक चबूतरा का भी निर्माण किया गया था जिस पर शंकर जी की पिंडी जैसी आकृति भी रख ली गई थी। जिसे सम्मानपूर्वक वहां से उठाकर अपनी अभी रक्षा में लिया गया है। अतिक्रमणकारियों में मांगीलाल शाक्य, गजन लाल, राकेश और मलूका एवं इसी परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!