शिवपुरी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अर्पित वर्मा ने जनगणना कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। जनगणना 2027 के कार्य में लापरवाही बरतने और आदेशों की अनदेखी करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 12 प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है।
तहसीलदार और नगर पालिका अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार इन कर्मचारियों ने जनगणना सामग्री लेने से इनकार किया और सूचना के बावजूद काम पर उपस्थित नहीं हुए। इस लापरवाही को देखते हुए रितु मिश्रा, देवेन्द्र शर्मा, मनोरमा धाकड़, किशोर कुमार भगत, सुरेन्द्र कुमार तिवारी, मधुमती कुशमी, देवेन्द्र राठौर, राहुल देव राजौरिया, नवल किशोर भार्गव, बलवीर सिंह जादौन, वीरेन्द्र राजे और प्रवीण दुबे को नोटिस जारी किया गया है।
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संतोषजनक जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने स्पष्ट निर्देश जारी दिए हैं कि सभी प्रगणक सुपरवाइजर अपनी ड्यूटी के लिए समय पर जाएं और जनगणना कार्य समय सीमा में होना चाहिए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।