शिवपुरी में फिल्मी अंदाज में किडनैप, प्रेमी ने हथियारबंद साथियों संग प्रेमिका का किया अपहरण

vikas
0

Girlfriend kidnapped in Shivpuri

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे स्थित शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने वाली कॉलोनी में बीते रात एक अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो भी सोशल पर वायरल हो रही है,एक 22 साल की महिला के घर में उसका सनकी प्रेमी सहित 11 लोग हथियारों सहित घर मे घुसे युवती के परिजनो के विरोध करने पर उनकी मारपीट की गई ओर महिला को किसी लाश के तरह टांग कर अपहरण कर्ता कार मे ले गए। 

इस अपहरण मे महिला की 3 माह की बेटी को भी अपहरण कर्ता अपने साथ ले गए है। सिटी कोतवाली पुलिस ने परिजनों को बयानों के आधार पर 1 ज्ञात और 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया। इस अपहरण काण्ड के बाद अपहृत महिला का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे वह अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही हैं।

शिवपुरी शहर के शिवपुरी पब्लिक स्कूल के सामने निवास करने वाली नीलम गुहारिया ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी महक पिछले तीन साल से करैरा निवासी पुरानी तहसील करैरा पुष्पेंद्र चौहान के साथ इंदौर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों की 3 महीने की एक बेटी आरोही भी है। लेकिन पिछले कुछ समय से पुष्पेंद्र की प्रताड़ना से तंग आकर महक अक्टूबर 2025 में वापस अपने माता-पिता के पास शिवपुरी रहने आ गई थी। उसने साफ कह दिया था कि अब वह पुष्पेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती।

बीती रात करीब 8:35 बजे, जब परिवार घर पर था, तभी पुष्पेंद्र चौहान निवासी पुरानी अपने 8-10 साथियों के साथ घर मे घुस आया,यह सभी एक कार से आए थे। पुष्पेंद्र के हाथ में हथियार (कट्टा) था, जबकि उसके साथी हॉकी और डंडों से लैस थे। बदमाशों ने घर में घुसते ही नीलम और उनके पति तृप्तेश के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी।

मासूम को भी नहीं बख्शा
हैरत की बात यह रही कि बदमाशों ने महक की छोटी नातिन आध्या को भी धक्का दिया और नीलम व उनके पति को जातिसूचक गालियां देते हुए लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी पुष्पेंद्र, महक और उसकी 3 महीने की बच्ची आरोही को जबरन घसीटते हुए बाहर खड़ी सफेद रंग की वैगनआर कार में डालकर रफूचक्कर हो गया। जाते-जाते आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में पुष्पेंद्र चौहान सहित 10 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया कर इस अपहृत महिला को मुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी है। इस अपहरण के लगभग 1 घंटे बाद अपहृत महिला महक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपनी पति पुष्पेन्द्र के साथ मर्जी के साथ जाना बता रही है। महक के परिजनों का कहना है कि यह वीडियो पुष्पेन्द्र ने हथियार के दम पर बनवाया है महक अपनी मर्जी से जाती तो पुष्पेन्द्र हथियारों के साथ घर मे घुसकर महक का अपहरण नहीं करता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!