पप्पू की हत्या का आरोपी शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा मे छुपा था, बहन के कारण किया मर्डर

vikas
0
shivpuri news
बदरवास शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गरगट्टू में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस मामले में एक व्यक्ति की हत्या के बाद फरार चल रहे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद शिवपुरी शहर के ठकुरपुरा में छिपकर रह रहा था।

पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को ग्राम गरगट्टू निवासी पप्पू आदिवासी की लुहांगी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

मजदूरी के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी बहन की मजदूरी के पैसे मांगने के लिए मृतक पप्पू आदिवासी के घर पहुंचा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने लुहांगी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि पप्पू आदिवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी।

बुआ के घर छिपा था आरोपी
हत्या के बाद आरोपी लगातार पुलिस से बचता फिर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदरवास थाना पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी थी। इसी दौरान थाना प्रभारी शिखा तिवारी को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम मोहना क्षेत्र में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गठित कर दबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को शहर के ठकुरपुरा इलाके में उसकी बुआ के घर से हिरासत में ले लिया।

आरोपी की उम्र 17 साल 2 महीने
थाना प्रभारी शिखा तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 17 साल 2 महीने है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!