शिवपुरी मेडिकल कॉलेज की डॉ.तोमर और डॉ. शुभांगी के खिलाफ हुई पुलिस मे शिकायत

vikas
0
shivpuri samachar
शिवपुरी। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। मेडिकल कॉलेज के छात्र रानू लोधी ने पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अपराजिता तोमर एवं डॉ. शुभांगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरा बताया है। छात्र ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।

Serious Allegations Against Dr. Aparajita Tomar, Head of the Department of Pathology, and Dr. Shubhangi

छात्र का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच कॉलेज प्रबंधन द्वारा गठित कमेटी ने की थी, जिसमें उसे निर्दोष पाया गया। इसके बाद उसने मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली एवं उपचार संबंधी शिकायतों को लेकर कलेक्टर जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि शिकायतों के बाद से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्र ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बीती रात दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कथित रूप से कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं विभाग पर सवाल उठाना बंद कर दे, अन्यथा तुझे बा तेरे परिवार के लिए ठीक नहीं होगा।

छात्र ने अपनी शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा है कि उसे डॉ. अपराजिता तोमर एवं डॉ. शुभांगी से जान का खतरा है। साथ ही उसने यह भी कहा कि यदि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी समस्त जिम्मेदारी उक्त दोनों डॉक्टरों की होगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!