शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पहुंचा, परिवार का कहना हैं कि कुछ दबंग लोग राजीनामा का दबाव बनाते हुए हमारे घर में घुस आये और हम पर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं सभी लोग अपने अपने हाथों में कुल्हाड़ील,लाठी—डंडा और लोहे के सरिया लेकर आये थे,दबगों ने परिवार के कई सदस्यों पर हमला किया हैं,सभी गंभीर रूप से घायल हुए हैं,सभी का इलाज जारी हैं।
पुरानी रंजिश और राजीनामे का दबाव
जानकारी के अनुसार निवासी गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गुरिच्छा के रहने वाले आकाश जाटव ने बताया कि वर्ष 2024 में उसके भाई पंकज गहलौत की मुरारी जाटव, भीखू उर्फ मस्तराम और उनके साथियों ने हत्या कर दी थी। यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और इसकी अगली पेशी 13 मई 2026 को तय है। आरोप है कि इसी केस में राजीनामा करने के लिए आरोपी पक्ष लगातार दबाव बना रहा था।
घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
घटना 10 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे की है। आकाश का कहना हैं कि मुरारी, भीखू, बाईसराम, विनोद, अजय और उनके अन्य साथियों ने एक राय होकर उनके घर पर हमला बोल दिया। जब परिवार ने राजीनामा करने और गाली-गलौज देने से मना किया, तो आरोपियों ने विकास जाटव, श्रीलाल और महिला कलावती पर कुल्हाड़ी व सरियों से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।
पुलिस पर गंभीर आरोप
पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद गोवर्धन थाने में उनकी सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्हें शिवपुरी एसपी कार्यालय और जिला अस्पताल की शरण लेनी पड़ी। पुलिस ने FIR (नं. 0035) तो दर्ज की, लेकिन आकाश का आरोप है कि इसमें सभी हमलावरों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं।
झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की साजिश
पीड़ित आकाश जाटव ने एसपी को बताया कि खुद हमला करने के बाद आरोपियों ने अपनी पहुँच का फायदा उठाकर पीड़ित परिवार के खिलाफ ही गोवर्धन थाने में झूठी क्रॉस-रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आकाश ने साक्ष्य के तौर पर सीसीटीवी फुटेज बैराड क्षेत्र के और डायल 112 की लोकेशन की जांच करने की मांग की है ताकि उनके परिवार के निर्दोष सदस्यों को झूठे केस से बचाया जा सके।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।