भाजपा सरकार से सामना करने के लिए अकेले सिंधिया ही काफी है: संजीव कपूर

0
कोलारस। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय कोलारस पर आयोजित किया गया। श्री संजीव कपूर सचिव अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्य आतिथ्य एवं  सेवादल के मुख्य संगठक यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा संचालित कांग्रेस के समस्त कार्यक्रमों का सिलसिलेवार विवरण प्रस्तुत किया गया तथा आगामी कोलारस उप चुनाव की तैयारियों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस के रविन्द्र शिवहरे, भूपेन्द्र यादव, राकेश जैन आमोल, सोहन गौड ने पुरजोर तरीके से श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के लिये श्री संजीव कपूर जी से आग्रह किया कि वह शीर्ष नेतृत्व तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को पहुंचायें, जिससे कि प्रदेश से भाजपा के कुशासन से जनता को निजात मिल सके। कोलारस और मुंगावली का चुनाव तो हम हजारों के अंतराल से जीत ही रहे हैं।

महेन्द्र यादव, मुन्नालाल कुशवाह, बैजनाथ सिंह यादव, महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री और मंत्रियों को अब कोलारस की जनता की याद आ रही है, जब 14 वर्ष से प्रदेश में भाजपा सरकार थी, तब क्यों इस क्षेत्र की सुध नहीं ली।

विधानसभा के चुनाव प्रभारी राजेन्द्र भारती एवं रामनिवास रावत जी ने कोलारस उप चुनाव के चुनावी प्रबन्धन पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ घर-घर पहुंचकर श्री सिंधिया के द्वारा कराये गये क्षेत्र में विकास कार्यों को बता चुके हैं, इस क्षेत्र की जनता जानती है कि केन्द्र और प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार के कुशासन से मुक्ति केवल और केवल कांग्रेस दिला सकती है। 

इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव कपूर ने कहा कि मुझे इस क्षेत्र की जनता पर गर्व है कि वह विपरीत परिस्थितियों में भी कांग्रेस के नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विश्वास करते हुए लगातार सभी संस्थाओं में अपना परचम फहराये हुए है। भगवान राम भी 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे और जनता ने उत्साहित होकर उनका राजतिलक किया था, तो अब मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्साहित होकर भाजपा को प्रदेश से उखाड फेंकने का मन बना चुका है। 

कोलारस और मुंगावली का उप चुनाव वर्ष 2018 के चुनाव का सेमीफायनल है, जिसे हम जीतने जा रहे हैं। जहां तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रोजेक्ट करने की बात है मैं मध्यप्रदेश के कई जिलों में भ्रमण कर चुका हूं और मुझे जो जानकारी मिल रही है और आप लोगों ने भी जो बात कही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट शीघ्र किया जाये, मैं राहुल गांधी जी तक आपकी इन भावनाओं को पूरी ईमानदारी के साथ पहुंचा दूंगा। 

इस अवसर पर अमिताभ सिंह हरसी, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक गणेश गौतम, श्रीमती मिथलेश यादव, राजेन्द्र शर्मा, सीताराम रावत, सुरेश राठखेडा, धर्मेन्द्र जैन पल्लन, कपिल भार्गव, रामकुमार यादव, राजेश यादव, के.एल.राय, पारम सिंह रावत, सिद्धार्थ लढा, सरनाम सिंह रघुवंशी, जजपाल सिंह जज्जी, रामकुमार दांगी, वंदना मांडरे, तब्बसुम सगीर खान, भरत सिंह चौहान, आजाद वर्मा, राजेश बिहारी पाठक, मुकेश जैन, विजय सिंह रावत, भानू रघुवंशी, बंटी रघुवंशी, अवतार सिंह गुर्जर, विनोद धाकड, रघुराज सिंह धाकड, संगीर खान, बीनस गोयल, अंशुल शुक्ला, विनयचंद झा, हरिओम जाटव, वीर सिंह जाटव, माताचरण शर्मा, दौलत सिंह धाकड, सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजनों ने कोलारस उप चुनाव जीतने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल के जिला संगठक अनिल उत्साही ने किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!