बडी खबर: कोलारस उपचुनाव में यशोधरा राजे को मिला फ्री हैंड, पसंद का होगा प्रत्याशी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है कि कोलारस के उपचुनाव से अभी तक शिवपुरी की विधायक यशोधरा राजे सिंधिया ने दूरी बना रखी थी लेकिन अब कोलारस की कमान यशोधरा राजे सिंधिया सिंधिया के हाथ रहेगी। शिवपुरी से प्रकाशित एक सांध्य दैनिक की खबर के अनुसार राजे को कोलारस चुनाव में फ्री हैंड देने का मन पार्टी ने बना लिया है। दो-तीन दिन में इसकी घोषणा हो सकती है। 

बताया जा रही है कि कोलारस से भाजपा के प्रबल दावेदार देवेन्द्र जैन ने भोपाल जाकर यशोधरा राजे से मुलाकात की और यशोधरा राजे को मना लिया है। जैसा कि विदित है कि पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन एक जमाने में यशोधरा राजे सिंधिया के समर्थक माने जाते थे और उनकी काफी नजदीक व्यक्ति थे, लेकिन कई वर्षो से देवेन्द्र जैन और यशोधरा राजे की बीच कडवाहट बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि टिकिट के प्रबल दावेदार देवेन्द्र जैन ने पार्टी से कहा है कि यदि यशोधरा राजे कोलारस में प्रचार के लिए नही आई तो उनकी चुनाव लडने की कोई दिलचस्पी नही है। इस कारण संगठन के द्वारा भी राजे का मान मनोबल शुरू हो गया थो। 

संगठन ने चली चाल: लोहा लोहा को काटता है
चुनावी पंडितो को कहना था कि कोलारस में राजे बिना सब सून था। कितनी भी घोषणाए कर लो ओर कितने भी मंत्रियों के शिविर लगा लो भाजपा पर संकट ही रहेगा। बताया जा रहा है कि राजे कोलारस में फ्री हैंड चाहती थी लेकिन संगठन ने ऐसा नही किया, इससे राजे ने कोलारस से दूरी बना ली। पार्टी ने भी डेढ माह की कसरत से यह एहसास हो गया था कि राजे कि बिना चुनाव आसान नही होगा। उधर देवेन्द्र भी मान-मनव्वल कर आए है। पार्टी ने फ्री हैंड दे दिया है। इससे देवेन्द्र तो खुश हो ही गए। संगठन ने भी रणनीति पर काम कर रहा है, सांसद ज्योतिरादित्य के सामने यशोधरा को खडा कर दिया जाए। कोई हारे-जीते महल अवश्य कमजोर होगा। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!