शिवपुरी। जेएमएफसी तहसील पिछोर कौशल वर्मा ने एक मामले में आरोपी संजीव को बाइक चोरी के जुर्म में 3 वर्ष का कठिन कारावास एवं 500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार 20 अगस्त 2013 को फरियादी की बाइक आरोपी संजीव एवं उसके दो अन्य साथी गब्बर केवट एवं रामनिवास लोधी की मदद से चोरी कर ले गया। फरियादी की रिपौट्र पर थाना पिछोर में केस दर्ज किया गया व चालान न्यायालय में पेश किया गया।
जिसमें फरार चल रहे आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर सजा सुनाई गई साथ ही आरेापी गब्बर को पूर्व में ही 3 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। न्यायालय ने दोनों पक्षों के तर्क को सुनते हुए आरोपी संजीव को बाइक चोरी के जुर्म में 3 वर्ष का कारावास एवं 500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
मामले में शासन की ओर से पैरवी शैलेन्द्र कुमार शर्मा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी तहसील पिछोर जिला शिवपुरी द्वारा की गई।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।