शिवपुरी। जिले में संपूर्ण सनातन ब्राम्हण महासभा का नौवा युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 जनवरी को आयोजित किया गया है। संपूर्ण सनातन ब्राम्हण महासभा के जिला प्रभारी महावीर मुद्गल ने प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा यह जानकारी दी कि संपूर्ण सनातन ब्राम्हण महासभा द्वारा निशुल्क नवां युवक युवती परिचय सम्मेलन 21 जनवरी 2018 रविवार को शिवपुरी एवं गुना का संयुक्त रूप में परिचय सम्मेलन हनुमान मंदिर परिसर भार्गव कॉलोनी गुना में रखा गया है।
इस अवसर पर विवाह योग्य युवक युवतियों के नाम प्रकाशन हेतु प्रविष्टि के लिए 19 जनवरी 2018 तक दस्तावेज दिए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य के रुप में महामंडलेश्वर पंडित गोविंद न्यास उपस्थित रहेंगे।
इस पावन एवं पुनीत कार्यक्रम के द्वारा अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्री का पंजीयन कराकर रिश्ते तलाशने से मुक्त हो इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फार्म प्राप्त करने एवं जमा करने हेतु कार्यालय न्यू शिव कॉलोनी पीएस होटल के पीछे बनाया गया है। पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 99810 96 856 पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।