बेबफा पूनम गुप्ता ने माना की उसका दूसरा पति है...

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय करैरा में पदस्थ शिक्षिका पूनम गुप्ता अपने ही मामले में अब उलझती जा रही है। बीते बर्ष झांसी निवासी विजय कुमार गुप्ता को ब्लेकमेल करने बाली उक्त शिक्षिका की सच्चाई अब परत.दर परत उस खुलती जा रही है। इस बात की शिकायत बीते रोज जनसुनवाई में पूनम गुप्ता के पति ने पुलिस अधीक्षक से की थी। जिसमे विजय कुमार ने बताया कि पूनम गुप्ता उसे लंबे समय से रूपयों के लिए ब्लेकमेल कर रही है। अब जब रूपए नहीं दिए तो पूनम गुप्ता ने दूसरे युवक से शादी रचा ली।

इस बात की जांच एसपी सुनील कुमार पाण्डे ने करैरा पुलिस को भेजी। इस मामले की जांच करते हुए करैरा थाने में पदस्थ एएसआई आर एस चोकोटिया ने दोनों को थाने में बयानों के लिए बुलाया। जिसपर विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त शिक्षिका उसे लंबे समय से रूपए के लिए ब्लेकमेल कर रही थी। 

जब उसने रूपए नहीं दिए तो महिला ने विजय गुप्ता को छोडकर दूसरी शादी कर ली। जब इस मामले में जांच अधिकारी चोकोटिया ने पूनम गुप्ता के बयान लिए तो उसने स्वीकार किया कि एक पति के रहते उसने दूसरी शादी कर ली है। अब इस मामले में पूनम गुप्ता के पहले पति ने पुलिस से मांग की है कि उक्त महिला पर पुलिस कार्यवाही करें कि आखिर एक पति के रहते उसने दूसरी शादी कैसे कर ली। 

क्या था मामला
केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ एक शिक्षका पर फर्जी तरीके से दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उक्त युवक ने आरोप लगाते हुए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात केन्द्रीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षका पूनम गुप्ता से मुंबई में हुई थी। 

मुलाकात के क्रम पूनम गुप्ता ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के कारण कई बार रूपए लिए और कुछ रूपए बापिस भी कर दिए। लेकिन बाद में मुझसे वो मोटी रकम वसूलने का इरादा रख फर्जी दस्तावेज तैयार कर खुद को मेरी पत्नि बताने लगी और झूठे मुकदमे में फंसा कर प्रताणित करती रही। 

पूनम गुप्ता बाद में विजय गुप्ता को अपना पति बताती रही और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर उसके नाम और पद का दुपयोग करते हुए सरकारी नौकरी में स्थानांतरण का लाभ ले रही है। आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने उसके पूरे परिवार दहेज प्रथा का झूठा आरोप भी लगाया है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। 

उसके बाद पूनम गुप्ता ने कुटुंब न्यायालय में एक मुकदमा दायर किया। जिसे सबूत व अनुपस्थिति के अभाव में न्यायालय ने निरस्त कर दिया। इन सबके बाबजूद बिना मुकदमें का निस्तारण किए पूनम गुप्ता ने संजय गुप्ता निवासी कोंच जिला जालौन को जाल में फंसाते हुए फर्जी मुकदमों को छुपाते हुए स्वयं को अविवाहित बताते हुए शादी कर ली। 

आरोप लगाते हुए बताया है कि जल्दी अमीर बनने की चाहत और पैसे ऐंठने के लिए युवाओं को शादी के जाल में फंसाकर ब्लेकमेल करना पूनम गुप्ता का व्यवसाय बन गया है। इससे पूर्व शिक्षिका पूनम गुप्ता पर झांसी के शिवपुरी बाजार थाने में युवक को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। फरियादी विजय गुप्ता की रिपोर्ट पर आरोपी पूनम गुप्ता के खिलाफ भादवि की धारा 420ए 388ए 352ए 504ए 506ए 120 बी और सूचना प्रौद्यौगिकी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!