शिवपुरी। जिले के भौती थाना अंतर्गत आने वाली खोड चौकी के अमरपुर गांव के हार में बने 133 केवी के विद्युत टावर की पुताई का काम चल रहा था। तभी अचानक पुताई कर रहा मजदूर ऊपर से गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खोड चौकी के अतंर्गत आने वाले ग्राम अंमरपुर के हार में 133 केवी की विद्युत लाईन के टावरो की पुताई का काम चल रहा है।
इनमें से एक टावन को 4 मजदूर मिलकर पोत रहे थे। इस टावन पर चढकर पुताई कर रहा एक मजदूर वद्री लोधी पुत्र धनुआ लोधी उम्र 40 साल का अचानक टावर से पैर फिसल गया। पैर फिसलने के कारण वद्री का संतुलन बिगड गया।
वह अचानक जमीन आ गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है और लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।