शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरी में खेत पर रह रही एक महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। इस गोली की आवाज सुनकर महिला का पति मौके पर पहुंचा और महिला को देखा तो महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई दिखी। पति महिला को लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय आया। जहां महिला की हालात गंभीर है।
जानकारी के अनुसार शशि पत्नि हरी सिंह कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी खजूरी अपने खेत पर अपने परिवार सहित रात्रि में सोने जाते है। आज भी वह अपने खेेत में शौच के लिए गई थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे में महिला को गोली मार दी। जो महिला के जांघ में जाकर लगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने और क्यों मारी है। महिला का गंभीर हालात में जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।