शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार को रात करीब 8:30 बजे जुए के एक फड़ पर छापा मारकर पांच जुआरियों को गिर तार किया। पकड़े गए आरोपी विजय अग्रवाल के फड़ के सामने बड़ोदी पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने जुआरियों के पास से ताश की गड्डी सहित नकदी जब्त की और जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली विजय अग्रवाल के फड़ के सामने बड़ोदी पर कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीआई संजय मिश्रा ने टीम गठित कर जुआरियों को पकडऩे के लिए भेजा। जहां पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे थे।
पुलिस ने सभी की घेराबंदी की और उन्हें धर दबोचा। पूछताछ में जब जुआरियों से नाम पूछा तो उन्होंने विजय पुत्र भरोसीलाल अग्रवाल 50 वर्ष निवासी सावरकर कॉलोनी शिवपुरी, मनोज पुत्र रामचरण राठौर 42 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी, विनोद पुत्र यासीचंद राठौर 32 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी, मनीष पुत्र रामकिशन राठौर 32 वर्ष निवासी कमलागंज घोसीपुरा, राजेश पुत्र ओमप्रकाश राठोर 32 वर्ष निवासी कालीमाता मंदिर के पास शिवपुरी बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से एक ताश की गड्डी तथा 7400 रुपए नकद जब्त किए गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।