शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मारोरा में पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। मामला गुरुवार की रात का है जब महिला घर पर अकेली थी जिसका फायदा उठाकर महिला के घर में घुस आया और घटना को अंजाम दे दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पेाहरी के ग्राम मारोरा की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि गुरुवार की रात लगभग 8:30 बजे उसके घर में पड़ोस में रहने वाला संतानसिंह परिहार घुस आया। घटना के समय महिला के परिजन घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। जिसका फायदा आरोपी ने उठाया। घर में घुसने के बाद युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
जब महिला ने विरोध किया व चिल्लाई तो उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। जिसके बाद जब महिला के परिजन घर पर आए तो अपने साथ घटित हुए घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया और थाने में आकर युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।