दहेज के लिए पति ने पत्नि को जिंदा फूंक दिया

0
शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बघरवारा में एक पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। इस आगजनी में महिला लगभग 35 प्रतिशत जल गई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका पति अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करता था एवं उससे 1 लाख रुपए मांग रहा था जिसे जब देने से मना किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। मामले में पुलिस ने दहेज एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 

मायापुर थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बघरवारा में एक पति ने अपनी पत्नी को जला दिया है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक महिला जली हुई थी और वह बेहोश थी। जिसे तुरंत इलाज के लिए लेकर आए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

यहां महिला विनिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जगतसिंह लोधी से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला लेकिन कुछ महीनों बाद उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा इस बीच महिला ने अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। उसने पति से कहा कि उनके पिता ने सबकुछ दिया है फिर दहेज किस बात का लेकिन पति नहीं माना और उसे दहेज में 1 लाख रुपए लाने की कहने लगा और आए दिन महिला की मारपीट करने लगा। 

जिसके बाद महिला ने परिजनों को घटना के बताया जिस पर महिला के पिता घर पर आए और युवक को समझाकर चले गए लेकिन वह नहीं माना और फिर से महिला को दहेज में 1 लाख रुपए लाने के लिए परेशान करने लगा। वहीं गुरुवार को महिला का पति जगतसिंह घर आया और 1 लाख रुपए के लिए महिला की मारपीट करने लगा।

विवाद इतना बढ़ा कि महिला के पति ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। आग लगने से महिला चिल्लाने लगी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी आ गए और जैसे-तैसे महिला की आग को बुझाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना के बाद से महिला का पति घर से फरार हो गया। पुलिस महिला के पति की तलाश कर रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!