नरवर से नाबालिग लड़की गायब, युवक के खिलाफ अपहरण का मामला

Updesh Awasthee
0
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम यावदा कला में एक 16 वर्षीय किशोरी घर से बिना बताए कहीं चली गई। जब परिजनों ने उसकी तलाश की तो पता चला कि किशोरी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ देखी गई थी। जिस पर परिजनों ने संदेही युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 

ग्राम यावदाकला की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी बीती 24 दिसंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जब किशोरी देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई जिस पर उन्होंने गांव में किशोरी की तलाश की तथा पड़ोसियों से भी पूछताछ की लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। 

इस बीच परिजनों ने सोचा कि उनकी पुत्री कही किसी रिश्तेदार के यहां तो नहीं चली गई जिस पर उन्होंने रिश्तेदारी में भी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। वहीं परिजनों को गांव के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी पुत्री को धर्मेन्द्र बघेल के साथ देखा गया था जब परिजनों ने धर्मेन्द्र बघेल के घर जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह भी गांव से गायब है। 

जिसके बाद परिजन थाने आए और धर्मेन्द्र बघेल पर अपनी पुत्री को बहला-फुसला भगा ले जाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरु कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!