ग्राम कुल्हाड़ी में शिवराम को हरवीर और जयपाल ने पीटा

0
शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुल्हाड़ी में गुरुवार को दो लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। मारपीट का कारण कुएं से पानी भरने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 

पुलिस को शिकायत में शिवराम पुत्र भूपत यादव 42 वर्ष निवासी ग्राम कुल्हाड़ी थाना बदरवास ने बताया कि गुरुवार को जब वह कुए से पानी भर रहा था उसी समय गांव के रहने वाले हरवीर, जयपाल यादव आ गए और उससे कहने लगे कि पहले वह पानी भरेंगे। जिस पर शिवराम ने कहा कि वह पहले आया था इसलिए वह पानी पहले भरेगा। 

इसी बात को लेकर युवक उसके साथ झगडऩे लगे और मामला गाली-गलौज तक आ पहुंचा। जब शिवराम ने उन्हें गाली देने से रोका तो दोनों ने मिलकर लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। जिसके बाद फरियादी पुलिस थाने आया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!