शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी में टैंकर से पानी भरने को लेकर पांच लोगों ने मिलकर एक महिला की मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की जिस पर जांच के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पूजा पुत्री रमेश खटीक 20 वर्ष निवासी इंद्रा कॉलोनी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर को रात करीब 9 बजे उनकी कॉलोनी में पानी का टैंकर आया हुआ था जिस पर वह बर्तन लेकर पानी भर रही थी। उसी वक्त पड़ोस में रहने वाली रश्मी सेन और पहले पानी भरने की बात कहने लगी।
जब उसने कहा कि वह पहले आई है तो पानी पहले वही भरेगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होता देख रश्मि सेन के परिजन आ गए और पूजा के साथ गाली-गलौज करते हुए उसकी जमकर मारपीट कर दी।
मारपीट के बाद पूजा अपने परिजनों के साथ थाने आई जहां उसने आवेदन दिया। आवेदन लेकर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की और रश्मी सेन, कृष्णा सेन, आरती सेन, सुशीला, रोहित निवासी इंद्रा कॉलोनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।