शिवपुरी,नौकरी की आस रह गई अधूरी,युवक को सडक पर वाहन रौंद कर चला गया

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के गोवर्धन थाना सीमा में एक युवक की रो​ड एक्सीटेंड मे मौत होने की खबर मिल रही हैं,बताया जा रहा है कि युवक नौकरी की चाह मे ग्वालियर रोजगार मेले से स्कूटी पर लौट रहा था। युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी,और मौके से फरार हो गया। युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

श्योपुर जिले के सहसराम गांव का सुनील जाटव गुरुवार सुबह स्कूटी से ग्वालियर में नौकरी की तलाश में आयोजित रोजगार मेले में गया था। शाम करीब 6:30 बजे वह मोहना-बैराड़ रोड पर बूढ़दा तिराहे और शासकीय स्कूल के बीच से लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसकी स्कूटी को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर से सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

शुक्रवार को शिकायत के आधार पर गोवर्धन थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!