शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील की ग्राम भितरगंवा हल्का की पटवारी मेडम सुनीता शाक्य का एक वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो मे पटवारी मेडम रिश्वत के नोट गिनते हुए दिखाई दे रही है और बाकी बची रिश्वत की रकम 2 हजार और मांगती हुई दिखाई दे रही है।
यह रिश्वत एक किसान की नामातंरण करने मे वसूली गई हैं। पटवारी का कहना है कि यह वीडियो मेरी नही है और इसमे मेरा चेहरा नही है। वही गांव के ग्रामीणो ने पिछोर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार शिवशंकर गुर्जर को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी सुनीता शाक्य बिना पैसे लिए राजस्व संबंधी काम नहीं करतीं। उन्होंने शिकायत के साथ एक वीडियो भी दिया है, जिसमें एक महिला नोट गिनती दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का दावा है कि महिला को 8 हजार रुपए दिए गए थे और वीडियो में वह 2 हजार रुपए और मांगती सुनाई दे रही है।
ग्रामीणों ने महिला की पहचान पटवारी के रूप में की है। हालांकि पटवारी सुनीता शाक्य ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि वीडियो गलत है और उसमें वह नहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास इस मामले से जुड़े अन्य वीडियो और सबूत भी हैं।
मध्यप्रदेश में लोक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन या सीएससी से सीमांकन आवेदन पर 20 रुपए पोर्टल शुल्क लगता है। सरकारी फीस जमीन के रकबे के अनुसार तय है। 10 एकड़ से कम जमीन वाले एससी-एसटी किसानों को इसमें छूट मिलती है। राजस्व कर्मचारियों के मुताबिक, पांच बीघा तक सीमांकन की फीस 50 रुपए है, जबकि ग्रामीणों ने 4 से 8 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है।
ज्यादा रुपए देने वाले के पक्ष में किया सीमांकन
कलावती जाटव ने आरोप लगाया कि उन्होंने खेत के सीमांकन के लिए पटवारी को 4 हजार रुपए दिए थे। कुछ दिन बाद पटवारी ने उनके पड़ोसी से 8 हजार रुपए लेकर सीमांकन में उनकी जमीन पड़ोसी के हिस्से में निकाल दी। संजीव मौर्य ने कहा कि नामांतरण और सीमांकन में पैसे मांगने से ग्रामीण परेशान हैं। वे पटवारी का केवल तबादला नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई चाहते हैं। ग्रामीणों ने विधायक की गैरमौजूदगी में उनके पीए नीलेश लोधी को भी ज्ञापन सौंपा।
पाठको की जानकारी के लिए अवगत कर दे यह फोटो सोशल मीडिया मे वायरल वीडियो से फोटो को क्रॉप कर एचडी बनाया गया है। शिवपुरी समाचार किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता हैं।
.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।