​शिवपुरी, छात्रा की मौत के बाद गोलू भी लटका फांसी के फंदे पर, मौहल्ले मे मातम

Lalit Mudgal
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाने की खोड़ चौकी सीमा में आने वाले विजयपुर गांव में 12 घंटे के भीतर दो मौतों की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती परिजनों को फांसी के फंदे पर लटकी मिली। वहीं, गांव वाले जब तक युवती के अंतिम संस्कार की तैयारी कर पाते, उससे पहले ही इसी मोहल्ले में रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक की मौत की खबर आ गई। 

इन दोनों मौतों को प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि युवक-युवती की मौत के तार आपस में जुड़े होने के अभी कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खोड़ चौकी अंतर्गत विजयपुर गांव में शनिवार सुबह यह दुखद खबर सामने आई कि बीएससी में पढ़ने वाली मंजेश (20) पुत्री हनुमंत लोधी ने रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब पुलिस युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले युवक भूपेंद्र उर्फ गोलू (22) पुत्र शिवकुमार लोधी ने भी घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मंजेश के परिजनों ने बताया कि शाम को मंजेश ने खाना बनाया और उसके बाद अपने कमरे में पढ़ने चली गई। सुबह जब परिजनों ने देखा कि मंजेश के कमरे का दरवाजा नहीं खुला है, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था, इसलिए धक्का देते ही वह खुल गया और परिजनों को मंजेश दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी दिखी। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

बताया जा रहा है कि पुलिस जब मंजेश की मौत के मामले में लिखा-पढ़ी कर रही थी, उसी समय गांव को गमगीन करने वाली एक और मातम भरी खबर आ गई। मंजेश की मौत के बाद उसके पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय युवक भूपेंद्र (गोलू) पुत्र शिवकुमार लोधी भी फांसी के फंदे पर लटक गया। गोलू खोड़ अस्पताल में एमएसडब्ल्यू के पद पर अस्थायी रूप से काम करता था। वह जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान भारत समेत अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में इलाज व दवाइयों का खर्च जुटाने में मदद करता था।

मंजेश की मौत के बाद गोलू के इस तरह फंदे पर लटकने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। गांव में इस मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन दोनों के परिजनों ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!